उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा रिद्धि जैन को हाई स्कूल’ में 98% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

Spread the love

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा रिद्धि जैन को द मोंटेसरी हाई स्कूल (The Montessori High School) से आईसीएसई बोर्ड में 98% मार्क्स प्राप्त करने पर और मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन को सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट न्यायाधीश की एसोशिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय 85-विजय पार्क, पार्क नंबर-3, देहरादून में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में आये हुए सभी महानुभावों ने होनहार बालिका रिद्धि जैन उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें शुभ कामनायें प्रेषित कर आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं सभी उपस्थित जनों ने जस्टिस राजेश टंडन का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने एवं संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि “मैं सचिन जैन, मधु जैन एवं उनके पूरे परिवार को बिटिया के स्कूल टॉप करने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने बालिका को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह निरंतर अपनी पढ़ाई करके सभी ऊँचाइयों को छुए, कामयाबी उसके कदम चूमे।” उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन सहित सभी पदाधिकारी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने मेरा अपने घर बुलाकर मान-सम्मान किया, मैं हमेशा संगठन के साथ खड़ा था, खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा।

इस अवसर पर पदम् श्री डॉक्टर बी.के.एस. संजय ने कहा कि “संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन और प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन दोनों की सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यों में बहुत अधिक व्यस्तता के होने के बावजूद भी बिटिया द्वारा आईसीएसई बोर्ड में 98 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप करना, वास्तव में अत्यंत सराहनीय है कि उन्होंने इतनी जिम्मेदारियाँ के बावजूद भी बच्चों की जिम्मेदारियाँ भी बख़ूबी निभाई, जिसका ही प्रतिफल आज हम सबके सामने है। यह लोगों के लिए एक मिसाल है, एक प्रेरणा है। रिद्धि जैन को बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा एवं आये हुए सभी सम्मानित महानुभावों ने जस्टिस राजेश टंडन को न्यायाधीशों की एसोशिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पंडित
 सुभाष चंद्र सतपति ने आए हुए सभी आगंतुकों की गरिमामय उपस्तिथि के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया और कहा कि न्यायाधीश राजेश टंडन एवं रिद्धि जैन को बधाई के साथ-साथ, संगठन जिस तरह निरंतर समाज सेवा में सक्रिय है, ऐसी ही सक्रियता हमेशा बनाए रखें।

आज के इस भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में श्रीमती शशि जैन. ऋषिका जैन, घनश्याम जोशी, निर्मला जोशी, संजीव चांदना, सुनील जैन, अशोक वर्मा, अरविंद महाजन, मुनेन्द्र स्वरूप जैन, राजकुमार तिवारी, सोनिया रावत, विशम्भर नाथ बजाज, वैष्णवी तिवारी, पूनम मसीह, शशि टंडन, गीता वर्मा, अरुण चावला, मुक्ता वर्मा, सरिता कोहली, सुनील कोहली, धीरज ग्रोवर, एसपी सिंह, अकीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *