उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, आसमान में काले बादलों ने डाला डेरा

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में भले ही मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन सुबह शाम पड़ रहा कोहरा और पाला तापमान गिरा रहा है। मैदानों में सुबह कोहरा तो पहाड़ों में पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं आज सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ है। मौसम के इस बदले मिजाज से सुबह से ही ठिठुरन वाली ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि राज्‍य मौसम विभाग का कहना है, कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा। क्रिसमस के बाद मौसम बदलाव आ सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से नए साल से पहले बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

वहीं अल्मोड़ा में मौसम ने सोमवार को मध्याह्न बाद करवट बदली ली। आसमान में बादल छा गए। यहां अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।वहीं सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सायंकाल बाजारों व सड़कों पर भी पिछले दिवस की अपेक्षा रौनक कम रही। पहाड़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात में पाला तथा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहने से सुबह कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *