उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षा

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पलटन बाजार में किया खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून। आज 15 जनवरी उत्तरायण,मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी बांट कर दी शुभकामनाएं
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, हनुमत सेवा समिति की ओर से सामाजिक समरसता के पवित्र भाव को बढ़ाने के लिए मकर संक्रांति पर सभी समाज को शुभकामनाओं के साथ खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम पलटन बाजार में रखा गया सैकड़ो लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ बजरंग दल संगठन के पदाधिकारी विकास वर्मा ने मकर संक्रांति पर्व का महत्व भी सभी खिचड़ी खाने वाले श्रद्धालुओं को बताएं उन्होंने बताया संक्रान्ति का अर्थ है सम्यक दिशा में क्रांति जो सामाजिक जीवन का उन्नयन करने वाली तथा मंगलकारी हो। मकर संक्रांति पर सूर्य नारायण दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। हिन्दू समाज मे समस्त शुभ कार्यों का प्रारंभ सूर्य के उत्तरायण होने से प्रारम्भ होता है।
पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. और अन्य धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं. सूर्य और शनि का संबंध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज को एकजुट कर खिचड़ी की तरह मिश्रित एकजुटता का संदेश का विशेष भाव भी दृष्टिगोचर करता है व सामाजिक समरसता के दिवस के रूप में भी यह मनाया जाता है । खिचड़ी वितरण व सामाजिक समरसता के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश गुप्ता हनुमत सेवा समिति के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, मनोज जुनेजा, मनोज तोमर, गौतम सलूजा, सतीश चौधरी, बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा , मनोज तोमर, सुनील वर्मा,अमित पासी , पल्लव वर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *