उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने अपना पदभार किया ग्रहण

Spread the love

हरिद्वार 20 अप्रैल 2026

शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित हुए वैभव गुप्ता ने आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंटकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार ग्रहण किया।

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निर्देशक के पद पर कार्यरत रहे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित राजस्व वादों दैवीय आपदा एवं राजस्व वसूली करना प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *