उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

जनपद उत्तरकाशी- भटवाड़ी क्षेत्र स्वारीगाड़ के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Spread the love

उत्तरकाशी। आज दिनाँक 19 अगस्त 2023 को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि भटवाड़ी क्षेत्र में स्वारीगाड के पास एक वाहन (UK 07M 3262) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम ASI त्रिभुवन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जो भटवाड़ी से गंगनानी की ओर जा रहे थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायलावस्था में स्वयं ही बाहर निकल आया था जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर ही फंसा हुआ था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी जिसमें देखा कि दूसरा व्यक्ति वाहन के अन्दर ही फंसा हुआ था जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकाला व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*घायल का नाम:-* नवनीत सिंह पुत्र श्री देवेंद्र सिंह, 32 वर्ष

*मृतक व्यक्ति का नाम :-* श्री मोहन सिंह, उम्र 48 पुत्र श्री नारायण सिंह

उपरोक्त दोनों निवासी :- ग्राम श्याबा जिला उत्तरकाशी के रहने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *