उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

भाजपा महानगर महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा बड़थ्वाल होली मिलन कार्यक्रम में हुई शामिल

Spread the love

देहरादून बालावाला उत्तराखंड 23/02/23

देहरादून। आज बलावाला में महिलाओं द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम श्रीमति शांति जोशी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी की संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। जिसमे होली गीत गायन का प्रोग्राम किया गया। रेखा जोशी आदि ने कार्यक्रम की शरुआत गणेश वंदना  के साथ की। इसी क्रम में होली खेलूंगी कृष्ण संग आदि गीत संगीत के साथ स्थानीय लोक गीतों पर खूब रंग बरसाया, सभी ने उत्सव का खूब आनंद लिया।

इसमें प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती पुष्पा बड़थ्वाल महिला मोर्चा महामंत्री, दीपा जोशी, हिमानी पांडे, रेखा जोशी, हरि हरिप्रिया पंत, सीमा जोशी, शांति, कमला जोशी आदि महिलाएं शामिल हुईं  होली मिलन कार्यक्रम में सभी को चाय, मिठाई और फल प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने होली गीत व भजनों पर जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को हाली पर्व की बधाई एवम शुभकामनाएं दी एवम देश, प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *