उत्तराखंडक्राइम

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस मैसेज पर बिल्कुल भी ध्यान न दें

Spread the love

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस मैसेज पर बिल्कुल भी ध्यान न दें

उत्तरकाशी।साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऊर्जा निगम में सामने आया है। यहां अज्ञात मोबाइल नंबर से लोगों को उनका बिजली कनेक्शन कटने के संबंध में मैसेज भेजा जा रहा है। कई लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो उनसे एक एप डाउनलोड करने को कहा जा रहा है और कुछ ही देर में उनके बैंक एकाउंट से रकम साफ हो रही है। विद्युत वितरण उपखंड उत्तरकाशी के उपखंड अधिकारी रोशन लाल रतूड़ी ने बताया कि साइबर ठगों के इस तरह के मैसेज भेजे जाने से विभाग की छवि खराब हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिस नंबर से यह मैसेज भेजा गया था उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से मिली शिकायत पर मामले को साइबर सेल को भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर जिस नंबर से मैसेज भेजे गए हैं, उसे भी सर्विलांस पर लगाया जाएगा।

शहर के बिजली उपभोक्ता साइबरों ठगों के निशाने पर हैं। साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने की सूचना का मैसेज भेज कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। यहां ऊर्जा निगम के एक अधिकारी को ही ठगों ने यह मैसेज भेजा दिया जिसके बाद हरकत में आए निगम ने थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *