उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ की सड़कों पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का विकास रथ’ निकला

Spread the love

उत्तरप्रदेश।  इस पर सवार रक्षा मंत्री, लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह हाथ जोड़ आमजन का अभिवादन करते रहे तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में ‘कमल का फूल’ और चेहरे पर मुस्कान लिए आमजन से जुड़े रहे। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं के हौसलों के आगे चिलचिलाती धूप भी बौनी दिखी। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों ने योगी-राजनाथ पर पुष्पवर्षा भी की। पूरा रास्ते भाजपा के झंडे संग भगवामय रहा।

रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तरांखड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश्वर सिंह, नीरज बोरा, पंकज सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीच-बीच में स्वयं कमान संभाल लेते हुए व्यवस्था संभालने का आह्वान जनसमुद्र से करते रहे। योगी ने लखनऊवासियों का आभार जताया तो ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम, फिर एक बार-मोदी सरकार’ आदि नारे लगवाते रहे। योगी आदित्यनाथ रास्ते की व्यवस्था को भी माइक से संभालते रहे। अव्यवस्था न हो, इसके लिए बीच-बीच में भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यवस्था से जुड़े लोगों को रथ से ही निर्देश भी देते रहे। विकास रथ पर राजनाथ सिंह हाथ जोड़ आमजन का अभिवादन करते रहे तो योगी आदित्यनाथ कमल का फूल चुनाव चिह्न लेकर अबकी बार-400 पार का संवाद भी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *