अंतर्राष्ट्रीयखेल

झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी

Spread the love

झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी

मुंबई।24 सितंबर को लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे झूलन गोस्वामी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दो सप्ताह के इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरान वह तीन टी-20 मैच और इतने ही वनडे मैच खेलेगी. टी-20 मैच होव (10 सितंबर), डर्बी (13 सितंबर) और ब्रिस्टल (15 सितंबर) में होंगे, जबकि वनडे होव (18 सितंबर), कैनेट्रबरी (21 सितंबर) और लॉर्ड्स (24 सितंबर) में खेले जाएंगे।

भारतीय महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स के मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं।बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर 24 सितंबर को तीसरा और अंतिम वनडे उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। झूलन ने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 352 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *