उत्तराखंड

उत्तराखंड : G.I.C. मोहन चट्टी में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, विधायक रेनू बिस्ट ने किया प्रतिभाग

Spread the love

राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव सैंण से मोहन चट्टी तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

यमकेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है, जिसमें देशभर के हर एक घर से लेकर सार्वजनिक व निजी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। इन दिनों प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसके तहत सभी को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक किया जा रहा है, व देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का स्मरण किया जा रहा है।

तमाम जगहों पर इन दिनों तिरंगा यात्रा निकली जा रही है। इसी कड़ी में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव सैंण से लेकर मोहन चट्टी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से लेकर सभी अध्यापक व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

सभी अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मोहन चट्टी तक पहुंचे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए भी जागरुक किया गया, वहीं राजकीय इंटर कॉलेज मोहन चट्टी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने भी प्रतिभाग किया।

विधायक रेनू बिष्ट ने मोहन चट्टी इंटर कॉलेज से लेकर बाजार तक तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अपने घरों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा फहराने को कहा। विधायक के साथ बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता व विधायक प्रतिनिधि आदि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *