उत्तराखंडदेहरादून

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

Spread the love

देहरादून से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट 

आज एसआरएफ फाउंडेशन एवम इंडिगो ग्राउंड टीम (जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून) द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मियांवाला में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया ।

जिसके अंतर्गत विधालय के शिक्षकगण और बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली गई एवम इसके पश्चात शिक्षक,शिक्षिकाओ एवम बच्चों द्वारा ग्राउंड टीम इंडिगो (जौली ग्रांट देहरादून) का स्वागत किया गया एवम इंडिगो की पूरी टीम को बच्चों द्वारा तिरंगा दिया गया।

इंडिगो टीम द्वारा आईजीएस बस की विजिट की गई एवम बस के अंदर अमृत महोत्सव के उपर एक छोटा सा अवॉर्नेस कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात स्कूल के बच्चों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए इंडिगो की टीम के एक सदस्य द्वारा भी शिक्षिका एवम बच्चों के साथ उत्तराखंड के क्षेत्रीय गीत पर नृत्य किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात स्कूल हेडमास्टर एवम इंडिगो ग्राउंड टीम मैनेजर श्रीमान विपिन शर्मा द्वारा सभी बच्चों को आजादी के महत्व के बारे के बताया गया ।

एवम देश के अमर शहीदों के बारे में बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा गया।
आजादी के अमृत महोत्सव में जौली ग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो की 10 सदस्यीय ग्राउंड टीम,एस०आर०एफ० फाउंडेशन से कम्युनिटी मोबिलाइज़र श्रीमान निर्मल सिंह,कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर श्रीमान विकास कुमार आईजीएस बस ड्राइवर श्रीमान अवतार सिंह एवम समस्त शिक्षकगणों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *