अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

Spread the love
  • भंडारा लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में आयोजित किया गया
  • भंडारे में कई भक्तों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे
  • भंडारे के आयोजन का उद्देश्य लोगों को प्रसाद बांटना और सभी को भोजन कराना था।
  • भंडारे में आए सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर भोजन किया। 

देहरादून । आज देहरादून के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थान “लक्ष्मण सिद्ध” में आयोजित विशाल भंडारा में साथियों के सहयोग से भंडारा सम्पन्न किया। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मण सिद्ध बाबा जी से सभी के मंगल एवं कल्याण की प्रार्थना की।

सर्वप्रथम डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला एवं मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल ने भंडारे से पूर्व लक्ष्मण सिद्ध बाबा की पूजा अर्चना की जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान हर्रावाला,अशोकराज पंवार, राजपाल सिंह रावत,  आदि पूजा में शामिल हुए।

भंडारे में विशेष रूप से विधयाक बृजभूषण गैरोला, मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील गामा, राज्यमंत्री सुभाष बड़थ्वाल, पूर्व राज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत, धीरेंद्र पंवार, दिगम्बर नेगी, आभा बड़थ्वाल, बुद्धि सेमवाल, रुचि भट्ट, सुभाष भट्ट, पुष्पा बड़थ्वाल, सौरभ नोडियाल, रश्मि देवी, गीतांजलि रावत, दीवान सिंह रावत, राजेन्द्र मनवाल, पुष्पा बड़थ्वाल और आयोजक गण अशोकराज पंवार, संजय चौहान, खेमराज उनियाल, सविता पंवार, सरिता रावत, करन सिंह रावत सहित क्षेत्र के निवासी गण उपस्थित रहे।

एक नजर – देहरादून का हर स्थानीय व्यक्ति इस मंदिर के विषय में जानता है और मेले और त्यौहारों के दौरान यहां  भक्तों  का तांता लगा रहता है। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर घने, सुंदर, शांत स्थान में स्थित है जहाँ आप एकांत महसूस कर सकते हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *