भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत, रैली निकाली
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत, रैली निकाली
देहरादून।बदरीनाथ से पूर्व भाजपा विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट को भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 2024 का सारथी बनाया है। महेंद्र भट्ट की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद आज उनका देहरादून महानगर कार्यालय से प्रदेश मुख्यालय तक भव्य स्वागत समारोह के रूप में रैली निकाली गई।
इस मौके पर देहरादून महानगर कार्यालय पर सबसे पहले महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया. इस मौके पर देहरादून में सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. देहरादून महानगर कार्यालय से एक विशाल रैली भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकाली गई।
नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा वे देवभूमि के देवत्व को मजबूत करने का काम करेंगे. साथ ही 2024 के चुनाव को लेकर भी महेंद्र भट्ट ने हुंकार भरी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा वे 2024 का चुनाव भी फतह करेंगे।
