उत्तराखंड

उत्तराखंड यमकेश्वर: मोहनचट्टी में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Spread the love

यमकेश्वर। 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी पौड़ी गढ़वाल में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड व कर्नाटक राज्य के बारे में विभिन्न स्तरीय जानकारियां प्राचार्यों द्वारा सांझा की गई। कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी के राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता गजानंद पैन्यूली ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को भारत माता का चित्र भेंट स्वरुप दिया। कार्यक्रम में सभी बच्चों की मौजूदगी दर्ज की गई, साथ ही सभी अध्यापकों द्वारा अपने- अपने विचार सभी के सम्मुख रखे गए। इस बार पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया गया है।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए विभिन्न संगठनों से लेकर स्कूल स्तर तक अध्यापक बच्चों को अपने- अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी कड़ी में आज राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी में भी अध्यापकों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बच्चों को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उत्तराखंड व कर्नाटक राज्य के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *