उत्तराखंड

ऋषिकेश: बीती देर रात बीन नदी में फंसे कार सवार तीन लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

Spread the love

ऋषिकेश।  मानसूनी वर्षा के कारण ऋषिकेश और चीला के बीच होकर बहने वाली बीन नदी में उफान आ गया। इस बात से अनजान कार सवार तीन लोग बीच नदी में फंस गए। यह सभी लोग हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल वाहन सहित बाहर निकाला।

मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि हरिद्वार वाया चीला ऋषिकेश आ रहे कार सवार तीन लोग बीन नदी में फंस गए हैं। नदी में उफान आया हुआ था मगर कार सवार व्यक्तियों को इस बात की जानकारी नहीं थी। इन्होंने रात  के अंधेरे में ही कार को नदी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।

यह सभी लोग कार सहित बीच नदी में फंस गए। मदद के लिए इन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढाल वाला  से तत्काल मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों तीनों व्यक्तियों को रेस्क्यू करने के उपरांत रस्सों के सहारे कार को किसी तरह से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *