उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Spread the love

 

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात,*

*जोगीनवादा बरेली(उत्तर प्रदेश) में होने जा रहे 108 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण।

आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री श्री रेखा आर्या ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बरेली(उत्तर प्रदेश) में होने जा रहे 108 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने माननीय मंत्री जी को शुभकामनाएं और बधाई दी, साथ ही कहा कि यह कार्य कहीं ना कहीं सनातन धर्म को बढ़ाने का कार्य है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों और आशीर्वाद प्रदान करें।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री परम पूजनीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया,साथ ही उन्होंने मंत्री रेखा आर्या जी को आश्वस्त किया कि वह इस सनातन धर्म के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे!

मैं महादेव शिव की भक्त होने के नाते आप सभी से यह अनुरोध करती हूं कि आप सभी इस कार्यक्रम में जो कि बरेली (जोगी नवादा)में हो रहा है, इसमें सपरिवार सम्मिलित हो और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *