उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनबिज़नेसराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में पौध रोपण एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

पौड़ी 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में कार्य अधिकारी भावना रावत के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे गये।

कार्य अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों में पौधरोपण जैसे छोटे प्रयास भी जलवायु संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमें लेनी चाहिये।

सभी ने पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सक्रिय योगदान देने और अपने आस-पास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस मौके पर प्रधान सहायक मनोज भंडारी, शांति देवी, जेई अमन, धर्मपाल, अनीश, ज्योति नेगी, अनुज, विपिन, विकास, मनोज चौहान सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *