उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून नालापानी नानुरखेड़ा स्थित कार्यालय में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

Spread the love

देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट –

आज “क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था” द्वारा हरियाली तीज त्यौहार को नानुरखेड़ा स्थित कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,


इस अवसर पर महासचिव श्री रवि नेगी जी ने कथा वाचन किया, और सभी महिलाओं ने परंपरागत रूप से इस त्योहार को भजन संकीर्तन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस अवसर पर परंपरागत रूप से घर के बने हुए प्रसाद जैसे घेवर इत्यादि का वितरण किया गया।


केंद्रीय अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की बधाई दी।


इस अवसर पर मोहन सिंह चौहान केंद्रीय अध्यक्ष, रवि नेगी महासचिव, सुरेंद सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह पुंडीर उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह कैंतूरा, श्याम यादव, प्रेम शंकर, शशिकांत शाही, राजीव पंवार (रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष), महेश रौथान, बलवीर सिंह रावत अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अंकित रौथान महासचिव युवा प्रकोष्ठ, राजेश सिंह राणा सचिव युवा प्रकोष्ठ के साथ महिला मंडल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *