उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

ऋषिकेश नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन, 5500 फीट की ऊंचाई पर है स्थित

Spread the love

इस सावन आप अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. यह भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है और सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त दूर-दूर से यहां महादेव के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए आते हैं.

भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है और सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त दूर-दूर से यहां महादेव के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. वैसे भी सावन महीने में शिव की पूजा का विशेष फल मिलता है और भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सारी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं.

पौड़ी गढ़वाल जिले के मणिकूट पर्वत पर स्थित मधुमती और पंकजा नदी के संगम पर स्थित इस मंदिर के दर्शन करने के लिए सावन मास में हर साल लाखों शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर की नक्काशी देखते ही बनती है और इस मंदिर तक पहुंचने के लिए कई तरह के पहाड़ और नदियों से होकर गुजरना पड़ता है।

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने हर तरह महादेव की जय जयकार होती रहती है और शिव भक्त आशीर्वाद लेने के लिए शिव मंदिर जाते हैं। सावन के खास मौके पर हम आपको ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताएंगे, जो हिमालय पर्वतों के तल में बसा हुआ है। इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। यह मंदिर है ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि भगवान शिव ने इसी स्थान पर समुद्र मंथन से निकला विष ग्रहण किया गया था। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में खास बातें।
भगवान शिव ने किया विष का पान
इस मंदिर को लेकर पौराणिक कथा भी है। कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से निकली चीजें देवताओं और असुरों में बंटती गईं लेकिन तभी हलाहल नाम का विष निकला। इसे न तो देवता चाहते थे और ना ही असुर। यह विष इतना खतरनाक था कि संपूर्ण सृष्टि का विनाश कर सकता था। इस विष की अग्नि से दसों दिशाएं जलने लगी थीं, जिससे संसार में हाहाकार मच गया। तभी भगवान शिव ने पूरे ब्रह्मांड को बचाने के लिए विष का पान किया। जब भगवान शिव विष का पान कर रहे थे, तब माता पार्वती उनके पीछे ही थीं और उन्होंने उनका गला पकड़ लिया, जिससे विष न तो गले से बाहर निकला और न ही शरीर के अंदर गया।
वृक्ष के नीचे समाधि में लीन हो गए महादेव
विष भगवान शिव के गले में ही अटक गया, जिसकी वजह से उनका गला नीला पड़ गया और फिर महादेव नीलकंठ कहलाएं। लेकिन विष की उष्णता (गर्मी) से बेचैन भगवान शिव शीतलता की खोज में हिमालय की तरफ बढ़ चले गए और वह मणिकूट पर्वत पर पंकजा और मधुमती नदी की शीतलता को देखते हुए नदियों के संगम पर एक वृक्ष के नीचे बैठ गए थे। जहां वह समाधि में पूरी तरह लीन हो गए और वर्षों तक समाधि में ही रहे, जिससे माता पार्वती परेशान हो गईं।
इस तरह जगह का नाम पड़ा नीलकंठ महादेव
माता पार्वती भी पर्वत पर बैठकर भगवान शिव की समाधि का इंतजार करने लगीं। लेकिन कई वर्षों बाद भी भगवान शिव समाधि में लीन ही रहे। देवी-देवताओं की प्रार्थना करने के बाद भोलेनाथ ने आंख खोली और कैलाश पर जाने से पहले इस जगह को नीलकंठ महादेव का नाम दिया। इसी वजह से आज भी इस स्थान को नीलकंठ महादेव के नाम से जाना जाता है। जिस वृक्ष के नीचे भगवान शिव समाधि में लीन थे, आज उस जगह पर एक विशालकाय मंदिर है और हर साल लाखों की संख्या में शिव भक्त इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *