उत्तराखंड

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों का हो रहा चौमुखी विकास – डॉ. धन सिंह रावत

Spread the love

देहरादून । प्रदेश के सहकारिता, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मासों पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज मासों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जिसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास है साथ ही उन्होंने आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति का अनावरण भी किया ।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मासो के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि शिक्षा ही भविष्य की दिशा और दशा को तय करती है इसके पठन और पाठन के लिए भवन का निर्माण भी अति आवश्यक है इसीलिए पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मासों में आज राजकीय इंटर कॉलेज मासों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया साथ ही उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया गया कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मांसों का चौमुखी विकास किया जा रहा है चाहे वह पठन-पाठन के क्षेत्र में भवन निर्माण का हो ,चाहे बिजली, पानी, पंचायत भवन आदि के निर्माण कार्य हो उनके गांव में चौमुखी विकास हेतु किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा रही ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *