देहरादून

जिला सूचना अधिकारी व सूचना उप महानिदेशक से मिला महासंघ

Spread the love

देहरादून शुक्रवार दिनांक 24/04/2026

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी एवं उप महानिदेशक बद्री चंद्र नेगी से की शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी.

जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने सभी उपस्थित महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद अदा किया .

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पत्रकारों का आपसी तालमेल होना बहुत जरुरी है जिससे सूचनाओं को सही प्रकार से आमजनमानस तक पहुंचाया जा सके . जिला सूचना अधिकारी ने सभी प्रकार के सहयोग करने की बात कही।

इसी क्रम में उप निदेशक पद ग्रहण करने पर बद्रीचंद्र नेगी को पुष्प गुच्छ देकर महासंघ ने शुभकामनाएं दी .

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ से महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, टीना वैश्य, सुभाष कुमार,राजेश बहुगुणा, घनश्याम चंद्र जोशी, जितेंद्र राजौरी, जगमोहन सिंह मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *