देहरादून विष्णु लोक कालौनी तपोवन में हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम
उत्तराखंड /देहरादून
देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट
हरेला पर्व पखवाडा अभियान के तहत विष्णु लोक कालौनी, तपोवन रोड, देहरादून में पेड़ लगाने का शुभारंभ किया गया। वार्ड 62 ननूरखेडा, देहरादून के पार्षद श्री सुमित पुण्डीर जी एवं कालौनी के स्थानीय लोगों के द्वारा पौधे रोपण का कार्य किया गया। सभी लोगो द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा मानते हुए पेड लगाने एवं पेड़ों के रखरखाव का संकल्प लिया गया।

आज दिनाक 17/07/2022 को भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रायपुर मंडल एवम समाजसेवी श्री पूरन सिंह जी द्वारा हरेला पर्व पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
स्थानीय पार्षद श्री सुमित पुंडीर जी ने समस्त कॉलोनी एवम प्रदेश वासियों से आग्रह किया की इस बरसात एक पौधा जरूर लगाएं जिससे सभी जीवों को शुद्ध हवा मिले और जीवन बच सके।
कार्यक्रम में –
स्थानीय पार्षद श्री सुमित पुंडीर जी, पूर्व उपाध्यक्ष रायपुर मंडल भाजपा पूरन सिंह जी, आर के कपूर जी, एपी बहुगुणा जी, आशीष त्रिपाठी जी, जे बी गोयल जी, अरविंद कंवर जी, महेश बहुगुणा जी, स्विपनल जी, जितेंद्र जी आदि विष्णू लोक कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।
