एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस
*कोतवाली विकासनगर*

*विकासनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल, अभियुक्त के विरुद्ध कई आपराधिक घटनाओ के अभियोग है पंजीकृत*
देहरादून । दिनांक- 19/11/2026 को वादी श्री नफीश निवासी ढालीपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उनकी मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर संख्या HP17G- 3299 को रागपुर मंडी के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 : 356/2026 धारा -303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 20/11/2026 की प्रातः चेकिंग के दौरान आदर्श विहार हरबर्टपुर क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अंकित वर्मा को घटना में चोरी की गईं मो0सा0 वाहन संख्या HP17G-3299 हीरो स्पलेण्डर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
अंकित वर्मा पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम ऐटनबाग हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
*बरामदगी :-*
वाहन संख्या HP17G-3299 हीरो स्पलेण्डर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त –*
01- मु0अ0सं0 296/2017 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0सं0 191/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
03- मु0अ0सं0 266/2022 धारा 379/411 भादवि
04- मु0अ0सं0 356/2026 धारा -303(2)/317(2) BNS
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० मंयक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- हे०का० राजेन्द्र बर्थवाल
3- का० नवीन कोहली
4- का० नरेश पन्त
5- का० चमन सिंह

