Dehradun

मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

अभियुक्तो के कब्जे से 348 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज़

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

1- कोतवाली डोईवाला

दिनांक 19/11/26 को डोईवाला पुलिस द्वारा पुरानी एयरपोर्ट रोड जौलीग्रान्ट पर चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कूटी संख्या UK07 DT- 6897 पर सवार 02 अभियुक्तो 01- अभिनव पुत्र श्री विनोद कुमार तथा 02- आदित्य कोटनाला पुत्र स्व0 प्रभाकर कोटनाला को 210 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

1- अभिनव पुत्र श्री विनोद कुमार निवासी शमशेरगढ बालावाला थाना रायपुर जिला देहरादून उम्र-20 वर्ष

2- आदित्य कोटनाला पुत्र स्व0 प्रभाकर कोटनाला निवासी शमशेरगढ बालावाला थाना रायपुर जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष

2- कोतवाली रायवाला

दिनांक 19/11/2026 को रायवाला पुलिस द्वारा गीता कुटीर घाट के पास चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त वहीद हसन पुत्र स्व0 शहीद हसन को 138 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :

वहीद हसन पुत्र स्व0 शहीद हसन निवासी ग्राम सराय थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

बरामदगी

138 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *