Dehradun

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने बड़े धूमधाम से मनाया नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिलन कार्यक्रम

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून । 31 दिसंबर 2025 को पत्रकारों के राज्य के सबसे बड़े संगठन “उत्तराखंड पत्रकार महासंघ” द्वारा नववर्ष मिलन समारोह लेंसीडाउन चौक स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में का कार्यक्रम का शुभारंभ महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय राणा एवं महामंत्री श्री योगेश सेमवाल का उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने सामूहिक रूप से बुके के देकर स्वागत किया तथा बधाइयां दी यह दी। तथा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय राणा ने महासंघ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने महासंघ के पदाधिकारियों सदस्यों एवं राज्य के समस्त पत्रकारों, मीडिया कर्मियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए संगठन से जुड़ी गतिविधियों के विषय पर चर्चा की।

श्री सकलानी ने महासंघ से जुडे सभी सदस्यों को पत्रकार हितों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने व संगठन की गरिमा बनाये जाने की बात कही।

कार्यक्रम में सामूहिक रूप से केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी का बुके देकर स्वागत किया इस मौके पर सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी और ये तय किया गया कि संगठन में रहकर अभी सदस्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हो। साथ ही संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती इंद्रेश्वरी मंमगई, जिला सचिव सुश्री टीना वैश्य, जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री श्री कृपाल सिंह बिष्ट, श्री मदन उपाध्याय, प्रदेश सचिव श्री सुभाष कुमार, श्री घनश्याम जोशी, श्री भूपेंद्र प्रसाद भट्ट, श्री यशराज आनंद, श्री राकेश भट्ट, श्री राजेश बहुगुणा, श्री हेमंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिरारी, शादाब त्यागी, श्री ओमी पाल, श्री धन सिंह बिष्ट, श्री आजाद सिंह, श्री विनोद मंमगई आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *