UTTRAKHAND

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया खोया हुआ मोबाइल फोन, मोबाइल स्वामी को लौटाई खुशी

Spread the love

लगातार सर्विलांस एवं लोकेशन ट्रेसिंग के माध्यम से मोबाइल फोन बरामदगी में मिली सफलता

श्रीनगर । दिनांक 31.12.2024 को आवेदक अनूप सिंह, निवासी हिण्डोलाखाल द्वारा अपना SAMSUNG GALAXY A14 5G मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में कोतवाली श्रीनगर में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीआईयू श्रीनगर की टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से उक्त मोबाइल फोन के IMEI नंबर एवं लोकेशन की लगातार निगरानी करते हुए सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस करने के प्रयास किए गए। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप उक्त मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया गया। आज दिनांक 13.11.2026 को मोबाइल फोन को वादी अनूप सिंह के सुपुर्द किया गया। काफी लम्बे समय से अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर वादी द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद कर आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *