Dehradun

अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

*कोतवाली पटेल नगर*

*एसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस*

*अभियुक्त के कब्जे से 03 लाख ₹ से अधिक अनुमानित मूल्य की 9.95 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में हो गया था लिप्त*

*नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था अभियुक्त*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 12/11/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर वाहिद उर्फ शाहरुख को 9.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था तथा उक्त स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

वाहिद उर्फ शाहरुख पुत्र साजिद निवासी 216 ब्राह्मण वाला मदीना मस्जिद पटेल नगर उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी:-*

9.95 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 03 लाख रु० )*

*पुलिस टीम:-*

1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- कां० विक्रांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *