UTTRAKHAND

उत्तराखण्ड STF की गिरफ्त में आया स्मैक तस्कर

Spread the love

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीेएफ. उत्तराखण्ड
 दिनांकः 08.10.2026

🔶महाराष्ट्र के NDPS मामले में वांटेड अभियुक्त को उत्तराखण्ड STF ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में किया गिरफ्तार

🔶 **उत्तराखण्ड STF एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महाराष्ट्र के थाना आनचोले क्षेत्र में 268 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में वांटेड अभियुक्त फैजान को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।**

🔶 *गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध महाराष्ट्र के थाना आनचोले में **क्राइम नम्बर 421/2026, धारा 8/21/29(c) NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत में चल रहा था फरार*

🔶 *महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु उत्तराखण्ड STF से समन्वय किया गया , प्राप्त इनपुट के आधार पर STF द्वारा अभियुक्त की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई गई।*

🔶 *गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध महाराष्ट्र के थाना आनचोले में दर्ज NDPS Act के अभियोग में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही है।*

महाराष्ट्र के थाना आनचोले पर पंजीकृत मु0अ0सं0 421/2026, धारा 8/21/29(c) NDPS Act, जिसमें 268 ग्राम स्मैक की बरामदगी हुई थी, में वांछित अभियुक्त फैजान पुत्र फुरकान, उम्र 24 वर्ष, निवासी पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, मूल निवासी ग्राम चांदपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु महाराष्ट्र पुलिस एवं STF उत्तराखण्ड द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गयी। संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों के सम्बन्ध में तकनीकी सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से जानकारी संकलित की गयी, जिसके आधार पर अभियुक्त की लोकेशन थाना गंगनहर क्षेत्र, जनपद हरिद्वार में चिन्हित होने पर संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उक्त प्रकरण में लम्बे समय से पुलिस से छिपकर फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

*अपराध का विवरण*
थाना आनचोले, महाराष्ट्र
क्राइम नम्बर – 421/2026
धारा – 8/21/29(c) NDPS Act

*गिरफ्तार अभियुक्त*
फैजान पुत्र फुरकान उम्र 24 वर्ष निवासी पाडली गुज्जर थाना गंगनहर हरिद्वार

*STF टीम*
1. निरीक्षक, भवानी शंकर पंत
2. उ.नि. दीपक मैठाणी
3. हे.का. संजय
4. हे.का. विरेन्द्र नौटियाल
5. कान्स. प्रदीप
*एण्टी नारकोटिक्स टीम महाराष्ट्रा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *