Dehradun

नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य विभाग ने डिपार्टमेंटल स्टोर का निरीक्षण किया

Spread the love

देहरादून । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के आदेश तथा जिलाधिकारी को देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देशानुसार जनपद में आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्यवाही कर रहा है, जिसके तहत आज दिनांक 11.10.26 से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा जनपद देहरादून के नगर निगम क्षेत्र सहस्त्रधारा रोड, आई टी पार्क आदि क्षेत्रों में स्थापित ऑनलाइन इंस्टामार्ट स्टोर, डिपार्टमेंट स्टोर आदि का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अन्तर्गत निरक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरांत समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को शारदीय नवरात्र में व्रत में उपयोग किए जाने वाले विशेषकर कुट्टू आटे को खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा पूर्व में जारी एसoओoपीo के अनुसार ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए तथा संदेह के आधार पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह के द्वारा कुट्टू आटा, घी, सरसों तेल, पैक्ड दूध व साबूदाना के तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर के श्री संजय तिवारी के द्वारा कुट्टू आटा, पनीर, मैगी नूडल्स के नमूने जॉच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूने को जॉच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है जॉच रिपोर्ट के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि आज अभियान चलाकर कुल 15 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिए गए तथा ऑन लाइन स्टोर को खाद्य सुरक्षा में कमियां पाए जाने पर नोटिस दिया गया। उक्त कारवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। अभियान टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *