DehradunDISTRICT MAGISTRATE

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Spread the love

देहरादून-विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल, सेक्टर और जोनल अधिकारियों की तैनाती के साथ निर्वाचन ड्यूटी के लिए आवश्यक कार्मिकों का विवरण समय से उपलब्ध कराने को कहा। सभी मतदान केंद्रों और बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर और मतगणना स्थलों की व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बूथ मैनेजमेंट, रूट प्लान, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। स्वीप के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और महाविद्यालयों में अभियान चलाने को भी कहा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *