Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

Spread the love

*थाना प्रेमनगर*

*जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आते ही फिर चला नशा तस्करी की राह पर, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे*

*हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 5.70 ग्राम अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद*

*डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त*

देहरादून  । मुख्यमंत्री उत्तराखंड की *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 25.09.2029 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी झाझरा के पास से एक अभियुक्त सागर पुत्र साहब सिंह को 05.70 ग्राम अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 201/26 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर किया गया।

*पूछताछ का विवरण*
अभियुक्त सागर पुत्र साहब सिह निवासी पिंडोरा जहांगीरपुरम निकट हनुमान मन्दिर तहसील ऊन जिला शामली उ0 प्र0 उम्र 26 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 02 वर्षों से जौमेटो में काम करता है । अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गया था तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर आया हुआ है, अभियुक्त नशा करने का आदि है। बरामद MDMA वह दिल्ली के एक स्थानीय नशेड़ी से कम दामों में खरीद कर लाया है। जिसे वह स्थानीय नशेड़ियों को महँगे दामों में बेचकर मुनाफ़ा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
सागर पुत्र साहब सिंह निवासी पिंडोरा जहांगीरपुरम निकट हनुमान मन्दिर जिला शामली उ0प्र0

*बरामदगी : 05.70 ग्राम अवैध MDMA*

*पुलिस टीमः*
1.उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी – चौकी प्रभारी झाझरा
2.का0 मौ0 अनीस
3.का0 सन्दीप कुमार
4.का0 रोबिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *