UTTRAKHAND

भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए मां यमुनोत्री धाम के कपाट

Spread the love

उत्तराखंड उत्तरकाशी । भाई दूज के पावन पर्व पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को विश्व प्रसिद्ध मां यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना हुई।
अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
इस वर्ष यात्रा सीजन में मां यमुनोत्री धाम में 8.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *