Dehradun

गणेश पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

त्योहार और उत्सव हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं – गणेश जोशी

देहरादून, 24 सितम्बर 2026 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड स्थित बारीघाट में भाजपा कार्यकर्ता स्वाति द्वारा आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत को मेलों, उत्सवों और त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे त्योहार और उत्सव केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक ही नहीं हैं, बल्कि ये समाज को जीवंत बनाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे तीज-त्योहार और सामाजिक उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं। इनसे हमें जीवन में सकारात्मकता, संस्कार और सद्भाव की सीख मिलती है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें बेहतर समाज और बेहतर जीवन के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सोनू, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *