Dehradun

रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

*थाना रायपुर*

देहरादून  । दिनांक -13/09/2026 को थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष
2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *