उत्तराखंडपर्यटन

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए

Spread the love
  • भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मोर्चा ने देहरादून के भिन्न भिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किया ।
रायपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना थपलियाल ने भी रायपुर एवम वार्ड 68 चक तुनवाला मियावाला में पौधा रोपण किया जिसमे महिला मौर्चा की पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहीं एवम सभी ने पौधा रोपण किया ।
 उन्होंने ने कहा कि दुनियाभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को कई कार्यक्रमों के जरिए प्रकृति को संरक्षित रखने और इससे खिलवाड़ न करने के लिए जागरूक किया जाता है।
पौधा रोपण कार्यक्रम के जरिए लोगों को पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने, हरे पेड़ न काटने, नदियों को साफ रखने और प्रकृति से खिलवाड़ न करने जैसी चीजों के लिए जागरूक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *