Dehradun

नेपाल–भारत त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए यज्ञ व श्रद्धांजलि का होगा आयोजन 

Spread the love

देहरादून । नेपाल–भारत त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति की ओर से आगामी 07 सितंबर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया है।

उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि त्रासदी में मारे गए पुण्य आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना यज्ञ का आयोजन सात सितंबर को दो बजे अपरान्ह गोरखाली सुधार सभा, गढ़ी कैंट में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञ किया जाएगा। शांति पाठ के साथ मृतकों की आत्मा की शांति व भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति, उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ,(पंजी.), गोरखाली सुधार सभा के साथ नगर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *