पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर SSP दून ने की पूजा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर SSP दून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा सपरिवार पुलिस लाईन मदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना
सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया कान्हा जी का जन्मोत्स
SSP दून ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए समाज में शांति, प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया
देहरादून । पुलिस लाइन, देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन मंदिर में विधिवत रूप में पूजा-अर्चना की गई, इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूजा-अर्चना में भाग लिया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस परिवार सहित उपस्थित सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ प्रेषित करते की गई तथा समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। पूजा अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक, देहात सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
