Dehradun

मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर देह पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*थाना राजपुर*

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस

*घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां, अन्य सामान व नगद धनराशि हुई बरामद*

*अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*

देहरादून । दिनांक- 03/09/2026 को श्री पंकज जोशी निवासी भगवंतपुर थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां, घंटिया, दिया, अष्टधातु की थाली, शिवलिंग व नगद धनराशि चुरा ली है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 305 (डी) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 04-09-2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भंडार गांव पुरुकुल रोड के पास से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों सिद्धार्थ थापा व अंकित भंडारी को घटना में मंदिर से चुराये गये सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त घटना में चोरी किये गये सामान में से कुछ सामान उनके द्वारा शत्रुघ्न नाम के एक कबाड़ी को बेच दिया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगल तिराहा पुरुकुल रोड पर जंगल के पास से प्रकाश में आये अभियुक्त शत्रुघ्न कबाडी को चोरी के खरीदे हुए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त सिद्धार्थ व अंकित भण्डारी द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा रैकी करने के उपरान्त सुनियोजित तरीके से उक्त मन्दिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी किये गये सामान में से उनके द्वारा कुछ सामान शत्रुघन नाम के कबाडी को बेच कर प्राप्त धनराशि को अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में खर्च कर दिया गया। अभियुक्त शत्रुघन द्वारा बताया गया कि काठ बंगला राजपुर क्षेत्र में उसकी कबाडी की दुकान है तथा मुनाफा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त अभियुक्तों से चोरी की घटना में प्राप्त सामान को कम दामों में खरीदा गया था, जिसे वह मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- सिद्धार्थ थापा पुत्र कमल थापा निवासी बापू नगर जाखन, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष
2- अंकित भंडारी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह निवासी बापू नगर जाखन देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
3- शत्रुघ्न पुत्र स्व० राम प्रकाश निवासी ग्राम – कलसी, थाना सिमली, जनपद दरभंगा, बिहार हाल पता काठ बंगला, राजपुर, देहरादून, उम्र- 52 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- अष्टधातु की मूर्तियां-04
2- अष्टधातु का घंटा-01
3- अष्टधातु का दिया-02
4- अष्टधातु की थाली-03
5- अष्टधातु की तश्तरी
6- अष्टधातु का शिवलिंग-01
7- नकद धनराशि-2000/- रुपए।

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
2- का० सत्येंद्र
3- का० सुरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *