उत्तराखंड

खोया पर्स मिला तो खिला चेहरा—पुलिस टीम ने लौटाई यात्री की मेहनत की कमाई और जरूरी दस्तावेज

Spread the love

ऋषिकेश । आज दिनांक 16.08.2026 को अरुण शर्मा, निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), अपने परिवार के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आए थे। परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा स्नान के दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें ₹22,300/- नगद, वनप्लस मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹35,000/-), कार की चाबी, आर.सी., आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

पर्स गुम होने की सूचना उनके द्वारा चौकी रामझूला पर दी गई। सूचना पर चौकी रामझूला में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल 145 सुवर्धन एवं RC 185 अंकित द्वारा तत्परता एवं अथक प्रयास करते हुए यात्री का खोया हुआ पर्स एवं उसमें रखा समस्त सामान बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम—
👮‍♂️ हेड कांस्टेबल 145 सुवर्धन
👮‍♂️ ट्रेनी कांस्टेबल अंकित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *