Dehradun

इग्नू में नवीन प्रवेश हेतू पंजीकरण हुआ प्रारंभ

Spread the love

दिनांक : 17 अगस्त , 2026

इग्नू ने  जुलाई 2026 सत्र में  नवीन प्रवेश (Fresh Admission) एवं पुनः पंजीकरण (Re-registration) की अंतिम तिथि 31 अगस्त  2026 तक  विस्तारित की

देहरादून । इग्नू क्षेत्रीय केंद्र  देहरादून के प्रभारी, डॉ. जगदम्बा प्रसाद (क्षेत्रीय निदेशक)  ने कहा कि हाल ही में इग्नू द्वारा मास्टर ऑफ़ साइंस – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग MSCAIML) एवं बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज़ (BFRS) जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारम्भ किये गए हैं । इग्नू का एम.एससी. (AI एवं ML) कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी तकनीकी दक्षता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने यह भी बताया  कि जो विद्यार्थी अभी भी प्रवेश से वंचित हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों  से अपील की कि वे इस विस्तारित अवधि का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय रहते अपना प्रवेश अथवा पुनः पंजीकरण सुनिश्चित करें और अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा दें।

इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर Student Services के Admission अनुभाग के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश की पुष्टि के उपरांत पात्र छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी अपना स्वयं का ई-मेल पता एवं मोबाइल नंबर ही दर्ज करें, ताकि विश्वविद्यालय द्वारा भेजी जाने वाली सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे उन्हें प्राप्त हो सकें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी EMPC-IGNOU के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी उपलब्ध है।

आपसे अनुरोध है कि इस जनहितकारी सूचना को अपने प्रतिष्ठित समाचार-पत्र एवं अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा जन जन  तक पहुँचाने का कष्ट करें।

सादर
भवदीय,
(डॉ. जगदम्बा प्रसाद )
क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू, क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *