उत्तराखंड

BJP महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खटीमा में प्रदर्शन, भीतरघातियों पर कार्रवाई की मांग

Spread the love

BJP महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खटीमा में प्रदर्शन, भीतरघातियों पर कार्रवाई की मांग की किया प्रदर्शन

पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने की मांग की

खटीमा।तहसील में आज बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया करते हुए खटीमा में भीतरघातियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच खटीमा तहसील में आज नानकमत्ता और खटीमा बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भीतरघातियों पर कार्रवाई की मांग की और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा पार्टी के ही भीतर घातियों ने इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से हराया।जिससे खटीमा की जनता 5 साल के लिए विकास में पिछड़ जाएगी। उनकी मांग है कि पार्टी मुख्यमंत्री को चुनाव हराने वाले भीतरघातियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

तहसील में आज नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा की बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खटीमा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री को हराने वाले पार्टी के भीतर घातियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की।प्रदेश में मिथक तोड़ते हुए बीजेपी को दोबारा सत्ता तक पहुंचाने वाले पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जहां पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक और मंत्री लगातार मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *