03 जुआरी आए देहरादून पुलिस की गिरफ्त में
*कोतवाली विकासनगर*
*अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी*
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*अभियुक्तों के कब्जे से जुए में लगाई गयी नगदी व ताश के पत्ते हुए बरामद*
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 09/8/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौहर वाली गली ढकरानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों 1- फरीद पुत्र मंजूला 2- राकेश पुत्र विश्वनाथ 3- सरीफ पुत्र सबारती को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1460 रुपये नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 – 243/ 2026 धारा -13G ACT पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- फरीद पुत्र मंजूला निवासी वार्ड नं0- 05 ढकरानी विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष
2- राकेश पुत्र विश्वनाथ निवासी गुडरिच चाय बगीचा विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष
3- सरीफ पुत्र सबारती निवासी वार्ड नं0- 07 ढकरानी विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 60 वर्ष
*बरामद माल*
1- 1460 /- रुपये नगद।
2- 52 ताश के पत्ते
*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
02- उ0नि0 मयंक त्यागी
03- कानि0 प्रवीन
04- कानि0 कमल किशोर
