कस्तूरी संस्था द्वारा भवानी बालिका इण्टर कॉलेज, बल्लूपुर, देहरादून में हरेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड
हरेला पर्व-2026 के अवसर पर आज दिनांक 07.08.2026 को कस्तूरी संस्था (कस्तूरी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एंड लेडी ऑफिसर्स एसोसिएशन) द्वारा भवानी बालिका इण्टर कॉलेज, बल्लूपुर, देहरादून में हरेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैन्ट विधायक सविता कपूर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराधा सुधांशु, धर्मपत्नी आर०के० सुधांशु, प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक, (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड, देहरादून एवं मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कस्तूरी संस्था के सदस्य शिवानी पटनायक, सुजाना रसैली, गीता सिंह, श्रीमती स्निग्दा पात्रौ, स्नेहा सिंह, कहकशां नसीम, नीतू लक्ष्मी एम, नीलिमा शाह, साधना रावत, शशि शर्मा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि सविता कपूर द्वारा विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में अशोक एवं विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षों के पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही छात्राओं को पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय की छात्राओं को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं विद्यालय परिवार में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं हरेला पर्व के पर्यावरणीय संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
