Dehradun

वाहन चोरी की 03 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

थाना सेलाकुई

एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ी भारी

घटनाओ में शामिल 02 शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई 03 मोटर साइकिल हुई बरामद

नशे के आदी हैं गिरफ्तार अभियुक्त, नशे की लत के चलते दिया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

देहरादून । वादी श्री तरूण देव शर्मा पुत्र श्री सचिन कुमार शर्मा निवासी टिहरी गेट सेलाकुई द्वारा अपनी हीरो स्प्लेंडर संख्या: यू0ए0- 12-बीडी-0220, वादी श्री रमेश चन्द्र पुत्र आनन्द कुमार निवासी डाकी सहसपुर देहरादून द्वारा अपनी बाइक हीरो संख्या: यू0के0-07-एमबी-6941, तथा वादी श्री रणवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गोरखा बस्ती सेलाकुई द्वारा अपनी बाइक बजाज सीडी 100 संख्या: यू0के0-16-7699 के चोरी होने सम्बन्ध में थाना सेलाकुई पर अलग-अलग तहरीर दी गई। दी गई तहरीरों के आधार पर थाना सेलाकुई पर वाहन चोरी के 03 अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनवारण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी- पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक- 06-09-2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहे से सिंहनीवाला की ओर जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 01- सचिन 02-विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर धूलकोट तिराहे के आगे सूनसान स्थान पर स्थित झांडियों से अलग अलग घटनाओ में चोरी की गई तीनों मोटर साइकिलें बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकतओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- सचिन पुत्र खेमकरण निवासी मोहल्ला हाथी खाना थाना बिलसन्डा जनपद पीलीभीत, उ0प्र0, उम्र- 28 वर्ष हाल निवासी जोशी बील्डिंग पीठ वाली गली, थाना सेलाकुई, देहरादून
2- विशाल यादव पुत्र राजमोहन यादव निवासी पीठ वाली गली वार्ड नम्बर- 05, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र- 29 वर्ष

*बरामदगी:-*

1- मोटरसाइकिल यू0ए0-12- बीडी-0220 हीरो स्प्लेंडर *(सम्बंधित मु0अ0सं0- 133/26 )*

2- मोटरसाइकिल हीरो यू0के0-07- एमबी-6941 *(सम्बंधित मु0अ0सं0- 134/26)*

3- मोटरसाइकिल यू0के0- 16-7699 सीडी 100 बजाज *(सम्बंधित मु0अ0सं0- 135/26 )*

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 कृपाल सिंह
2- अ0उ0नि0 उमेद असवाल
3- अ0उ0नि0 दीपेन्द्र रावत
4- हे0का0 नीरज शुक्ला
5- का0 संदीप कुमार
6- का0 संजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *