UTTRAKHAND

कांवड़ यात्रा के दौरान श्री नीलकंठ मंदिर में दूर-दूर से पहुंचे रहे श्रद्धालु, शिवभक्ति के जयकारे से गूंजा पूरा मेला क्षेत्र

Spread the love

श्री नीलकंठ मंदिर ऋषिकेश । श्रावण मास कांवड़ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री नीलकंठ महादेव दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं भक्ति भावना देखने को मिल रही है तथा पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा है।

गुरू पूर्णिमा पर सिद्धबली मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल, यातायात प्रबंधन, खोया-पाया केन्द्र, सहायता केन्द्रों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही यात्रा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी दृष्टि बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *