कारगिल विजय दिवस 2026 को भव्य परेड का हुआ आयोजन – मेजर महावीर रावत
देहरादून ।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा महिंद्रा ग्राउंड से शौर्य स्थल तक भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में भारी संख्या में पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। परेड में मिलिट्री बैंड ने भी भाग लिया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष मेजर महाबीर सिंह रावत ( रि०) द्वारा पूर्व सैनिकों की परेड की कमान संभाली गई।
परेड में पूर्व सैनिकों ने बड़े जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। सभी उपस्थित जनों ने भारत माता की जय के नारे लगाए तथा तालियां बजाकर पूर्व सैनिकों का अभिनंदन किया।
जय हिन्द।
जय हिन्द की सेना।
