UTTRAKHAND

नरेंद्र नगर विधानसभा से आए सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून । इसी कड़ी में आज देहरादून में वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में ग्राम प्रधानी सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह चौहान, सभासद विजय सिंह पंवार सहित टिहरी नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्रों से आए सैकड़ों विपक्षी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने उन्हें पटका और फूलों की माला पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई.

कई लोगों ने बीजेपी का दामन थामा: बता दें कि बीजेपी के सदस्यता अभियान लगातार जारी है . जिसके तहत बीजेपी लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक सदस्यता ग्रहण की गई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल,प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *