Dehradun

सट्टा जुआ खेलने वालों पर देहरादून पुलिस ने की कार्यवाही

Spread the love

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध रूप से सट्टा खिलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले कुल 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा सट्टा/ जुआ खिलाने में इस्तेमाल की जा रही 18 हजार से अधिक की नगदी अन्य सामग्री हुई बरामद*

**कोतवाली विकासनगर*

देहरादून । वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान दिनांक: 18/07/2026 को मुखबिर की सूचना पर बाडवाला आरामशीन विकासनगर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 04 अभियुक्तों 1- यासीन पुत्र मौ0 सफी 2- सूली पुत्र धन सिंह 3- असगर अली पुत्र हुसैन अली 4- बल बहादुर पुत्र छोटेलाल को धारा-13G ACT में गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 16650 रुपये मय 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 -208/2026 धारा -13G ACT पंजीकृत किया गया।

इसके अतिरिक्त सहारनपुर बस स्टैंड विकासनगर के पास से पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मौके पर मौजूद व्यक्ति को पकड लिया तथा पकडे गये व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम शराफत अली पुत्र मोहम्मद अली बताया तथा बताया कि वो मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली धनराशि में से अपना कमिशन काटकर बाकी पैसा उस व्यक्ति को पैसे दे देता है। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से 01 पोकेट डायरी, गत्ता, पैन तथा 1560 रुपये रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 209/2026 धारा: 13 G ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :*

1- यासीन पुत्र मौ0 सफी निवासी गांव डाकरा मोहना थाना चकराता जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष
2- सूली पुत्र धन सिंह निवासी राजावाला बाडवाला विकासनगर जनपद देहरादून उम्र -30 वर्ष
3- असगर अली पुत्र हुसैन अली निवासी हरिपुर थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र-57 वर्ष
4- बल बहादुर पुत्र छोटेलाल निवासी आरामशीन बाडावला विकासनगर जनपद देहरादून उम्र-59 वर्ष
5- शराफत अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी मदीना बस्ती थाना विकासनगर देहरादून उम्र 59 वर्ष

*बरामद माल*
01- 16650 रुपये, 52 ताश के पत्ते
02- 01 पॉकेट डायरी, गत्ता, पैन तथा 1560 रुपये रू0

*पुलिस टीम -*

01-उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
02-का0 पदम सिंह
03-का0 पवन सिंह विष्ट
04-का0 सुरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *