दून पुलिस ने किया महिला वारण्टी को किया गिरफ्तार
कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 18.07.2026
डोईवाला पुलिस द्वारा प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अन्तर्गत 01 महिला वारण्टी को किया गिरफ्तार
वर्तमान मे प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून, श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मा0न्या0 से निर्गत NBW की शत-प्रतिशत तामिल किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये, निर्गत निर्देशो के अनुपालन एवं प्रचलित ऑपरेशन प्रहार अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को मा0न्या0 से प्राप्त वारण्टो की तामिल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारण्टो की तामिल हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए मा0न्या0 जेएम-डोईवाला द्वारा वाद सख्या- 191/2023 धारा 138 एनआई एक्ट मे महिला वारण्टी सविता रानी उपरोक्त के वारण्ट निर्गत किये गये, उक्त वारण्ट तामिल किये जाने के क्रम मे दिनांक 18.07.2026 को वारण्टी उपरोक्त सविता रानी को उसके आवास पता उपरोक्त से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, वारण्टी को मा0न्या0 पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण
सविता रानी पत्नी श्री प्रदीप लोधी निवासी ग्राम कुडकावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र 46 वर्ष
👮♂️ पुलिस टीम
01- उ0नि0 श्री राजनारायण व्यास
02- म0हे0का0 सोनिका
03- म0का0 कुसमा
