Dehradun

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक

Spread the love

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रही पर्यावरणीय चिंताओं और स्थानीय लोगों के सुझावों पर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण और जनभावनाओं का भी पूरा सम्मान किया जाएगा।
सरकार के अनुसार यह परियोजना NHAI की महत्वपूर्ण अवसंरचना योजना है, जिस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियों के तहत कार्यवाही की जा रही थी। परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के लिए विशेष कल्वर्ट का भी प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से दोबारा विस्तृत संवाद स्थापित किया जाए।

सरकार ने कहा है कि जब तक सभी पक्षों के बीच संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई पर रोक रहेगी। साथ ही आगे की कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *